पेट में ठंड लगने के लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 15:59

सर्दी सिर्फ सीने को ही नहीं जकड़ती बल्कि सर्दी पेट को भी लगती है। सर्दी में उल्टी,दस्त और डायरिया परेशान करता है तो समझ जाइए आपके पेट को सर्दी लग गई है। जाड़े में शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए अतिरिक्त कैलरी की जरूरत पड़ती है। अतिरिक्त कैलरी की मांग से पाचन तंत्र बेहद सक्रिय हो जाता है और भूख ज्यादा लगती है।

जाड़े में पेट को बीमारी:

जाड़े में शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए अतिरिक्त कैलरी की जरूरत पड़ती है। अतिरिक्त कैलरी की मांग से पाचन तंत्र बेहद सक्रिय हो जाता है और भूख ज्यादा लगती है। अधिक मात्रा में भोजन करना पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालता है और पाचन धीमा कर देता है। पाचन धीमा होने की वजह से भी सर्दी में सीने में जलन और पेट खराब होता है। पेट में ठंड लगना आम समस्या नहीं है इसलिए इसे नज़रअंदाज़ नहीं करें बल्कि इसका उपचार करें। आइए जानते हैं कि किस तरह सर्दी में पेट की सर्दी से निजात पाएं।

सर्दियों का मौसम बहुत ही खुशनुमा होता है। कई लोग सर्दियों का सीजन काफी ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह मौसम बहुत ही खराब रहता है। खासकर कमजोर इम्यून सिस्टम वालों के लिए सर्दियों का सीजन काफी कष्टदायी हो सकता है। वहीं, इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही आपके लिए खतरनाक हो सकती है। सर्दियों में कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को जब उल्टी-दस्त की शिकायत होती है, तो बड़े-बुजुर्ग कहते हैं, इसे ठंड लग गई है। उस समय हमारे बुजुर्गों का कहने का मतलब यह है कि उसे पेट में ठंड लग गई है। शीत लहर की चपेट में आने से पेट में दर्द, ऐंठन और लूज मोसन होने लगता है। इसी समस्या को पेट में ठंड लगना कहते हैं। पेट में ठंड लगने की परेशानी को दूर करने के लिए आप आयुर्वेदिक उपचार का सहारा ले सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info